Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read More: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 13 दिन पहले ही हुई थी शादी, घर में पसरा मातम 

बताया जा रहा है कि, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में बदली और बारिश का दौर बना हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है, जबकि अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में उमस बढ़ गई है और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है।

Read More: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के दो मैच, शेड्यूल जारी, राजधानी आ सकते हैं किंग खान

CG Weather Update:मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद गर्मी में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, मौसम के बदलने से प्रदेश वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है। लेकिन बेमौसम बारिश की वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close