जिले में चोरी की अनोखी वारदात, नगदी छोड़ सिलेंडर उठा ले गए चोर, फास्ट फूड दुकानों को बनाया निशाना
कोरबा। Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इन दिनों गैस सिलेंडर चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जहां एक ओर पूरे देश में गैस की किल्लत की चर्चा है, तो वहीं दूसरी ओर कोरबा में चोर अब गैस सिलेंडरों को निशाना बना रहे हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गढ़कलेवा इलाके का है, जहां शातिर चोरों ने एक के बाद एक तीन फास्ट फूड दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
Read More: अस्पताल जा रही नर्स को हमलावरों ने मारा चाकू, 24 घंटे के भीतर चाकूबाजी की तीसरी वारदात से इलाके में फैली दहशत
बता दें कि, हैरानी की बात यह है कि, चोरों ने नगदी और अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि सिर्फ गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, चोर दो गैस सिलेंडर लेकर भागे हैं। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से स्थानीय व्यवसायी परेशान और चिंतित हैं।
Read More: असम चुनाव में 67 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, अब इतने प्रत्याशियों के बीच होगी सीधी टक्कर, मुकाबला हुआ और कड़ा
Korba News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं व्यापारी वर्ग ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।



