Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के ज्वेलरी शॉप में 6.50 लाख की चोरी! कर्मचारी ने लगाए मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Saheli Jewellers: राजधानी रायपुस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलरी शॉप में चोरी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दुकान के एक कर्मचारी पर करीब 6 लाख 49 हजार रुपये के गहनों की चोरी का आरोप लगाया गया है।

Read More: जिले में चोरी की अनोखी वारदात, नगदी छोड़ सिलेंडर उठा ले गए चोर, फास्ट फूड दुकानों को बनाया निशाना 

बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी फुटेज में कर्मचारी को आभूषण जेब में रखते हुए देखा गया, जिसके बाद दुकान संचालकों ने उससे पूछताछ की। दावा किया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कर्मचारी ने चोरी कबूल कर ली और उसके परिजनों ने गहने भी वापस लौटा दिए। लेकिन इस मामले ने नया मोड़ तब ले लिया, जब आरोपी कर्मचारी ने खुद गंभीर आरोप लगाए।

कर्मचारी का कहना है कि, उसे दुकान में बंधक बनाकर करीब 8 घंटे तक बेरहमी से पीटा गया। उसने आरोप लगाया कि उसके हाथ-पांव बांधकर मारपीट की गई, मुंह में मिर्ची डाली गई और कपड़े उतरवाकर प्रताड़ित किया गया। पीड़ित का दावा है कि मारपीट के कारण उसके दांत टूट गए और हाथ में गंभीर चोट आई है।

Read More: अस्पताल जा रही नर्स को हमलावरों ने मारा चाकू, 24 घंटे के भीतर चाकूबाजी की तीसरी वारदात से इलाके में फैली दहशत 

Raipur Saheli Jewellers: पीड़ित का कहना है कि, उसकी मां से जेवर लेकर ही उसे छोड़ा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। फिलहाल, इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

यह भी देखें

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close