गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 13 दिन पहले ही हुई थी शादी, घर में पसरा मातम
Advertisement
गरियाबंद। Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान खैरझिटी फिंगेश्वर थाना क्षेत्र निवासी नूतन दीवान के रूप में हुई है। जिसकी शादी मगरलोड के करेली छोटी में रहने वाले कामेश के साथ हुई थी।
मृतका की मौत के बाद परिजनों ने नवविवाहिता के पति और उसके परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही नूतन के साथ मारपीट की जाती थी। परिवार का यह भी आरोप है कि, पति ने मौत के असली कारण को छुपाने की कोशिश की।
Gariaband News: वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से घर में मातम का माहौल है।