Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

वैश्विक संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर ₹3 तो डीजल पर 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

रायपुर। Excise Duty Cut on Petrol Diesel: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छूने लगे थे। जिसे देखते हुए भारत सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने ईंधन पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में भारी कटौती का ऐलान किया है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए से घटाकर 3 रुपए कर दी गई है, तो वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। इस कदम का असर सीधे तौर पर ईंधन की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे तेल कंपनियों और लोगों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होता है।

Read More: रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में किया गया विशेष पूजा-पाठ का आयोजन, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान की राम की पूजा 

सरकार के इस फैसले को वैश्विक संकट और बढ़ती महंगाई के बीच राहत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी, जिससे आम लोगों और परिवहन क्षेत्र को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर देना और पेट्रोल पर भी 10 रुपये की कटौती कर एक्‍साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपये प्रति लीटर कर देने का केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

Read More: पीएम मोदी करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर होगी चर्चा

Excise Duty Cut on Petrol Diesel: इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक एवं मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। इससे इस ग्लोबल संकट के बीच भी उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा। इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी देशवासियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया यह निर्णय प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। इस जनहितकारी निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close