Sportsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के दो मैच, शेड्यूल जारी, राजधानी आ सकते हैं किंग खान
हिमांशु पटेल/ रायपुर। IPL 2026 Match Schedule: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। Indian Premier League 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो गया है, और इस बार राजधानी रायपुर को भी बड़ा मौका मिला है। रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को Royal Challengers Bangalore और Mumbai Indians के बीच रोमांचक भिड़ंत होगी। वहीं 13 मई को Royal Challengers Bangalore का मुकाबला Kolkata Knight Riders से होगा।
Read More: CG NEWS : डोलोमाइट खदानों से अवैध परिवहन, खनिज विभाग ने कहा-होगी सख्त कार्रवाई
खास बात ये है कि 13 मई के मैच को लेकर चर्चा और भी गर्म है, क्योंकि बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan के रायपुर आने की संभावना जताई जा रही है। शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं, ऐसे में उनके आने से मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा।
Read More: राजधानी में मांस-मटन की बिक्री पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, बिक्री करते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
IPL 2026 Match Schedule: बता दें कि, आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के मुकाबले रायपुर में होने से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। अब सभी की नजरें इन दोनों मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां चौकों-छक्कों की बारिश के साथ मनोरंजन का डबल डोज देखने को मिलेगा।
Advertisement




