हाय रे मुसीबत.. गैस सिलेंडर ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी, अब 25 नहीं 35 दिन बाद होगी बुकिंग?
नई दिल्ली। LPG Cylinder Booking Rule: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर पूरे देश में देखने को मिला। एलपीजी सिलेंडर और गैस की किल्लत ने देश को चिंता में डाल दिया। इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नियम में बदलाव किया गया। जिसमें गैस सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया था। वहीं एक बार फिर बुकिंग के नियम में बदलाव किए गए हैं। जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है।
Read More: हत्या या आत्महत्या… पुलिया के नीचे मिली युवक की संदिग्ध लाश, इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, ऑयल डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों ने बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। जिससे की दो सिलेंडर रखने वाले यूजर्स के लिए गैस रिफलिंग की समय सीमा को बढ़ाकर दो सिलेंडर रखने वाले यूजर्स के लिए गैस रिफलिंग की समय सीमा को बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। वहीं शहर में रहने वालों के लिए बुकिंग का दिन 25 तय है।
इसके अलावा गांव में रहने वालों के लिए 45 दिन तय किए गए हैं। यह नियम सभी लोगों पर एक जैसा लागू होता है, इसमें कोई अलग कैटेगरी नहीं है। वहीं सरकार ने स्पष्ट किया कि, पहले से तय की गई टाइमलाइन में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा के मुताबिक ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन ही है।
Read More: लाल आतंक को बड़ा झटका, पापाराव के बाद अब इस बड़े माओवादी नेता ने किया सरेंडर, 55 लाख का था इनाम
LPG Cylinder Booking Rule: बता दें कि, इस फैसले का उद्देश्य गैस की अनावश्यक खपत को रोकना और वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना बताया जा रहा है। साथ ही, इससे यह सुनिश्चित होगा कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। इस दौरान लोगों को सलाह भी दी गई की गलत खबरों पर ध्यान न दें। देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडारण है चिंता करने की जरूरत नहीं है।



