Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘कानून के साथ मत खेलना वरना मैच ही नहीं जेल भी देखनी पड़ेगी’ IPL से पहले सट्टेबाजों को पुलिस की सख्त चेतावनी

रायपुर। Police Warning For IPL: राजधानी रायपुर में IPL के दो मैच होने है। जिसे देखते हुए पुलिस ने पहले ही सट्टेबाजों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। आम जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस ने अनोखे अंदाज में क्रिकेट की भाषा का इस्तेमाल करते हुए स्पष्ट चेतावनी जारी की है।

Read More: वैश्विक संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर ₹3 तो डीजल पर 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

पुलिस ने अपने संदेश में कहा है- “कानून के साथ मत खेलना”, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी। अधिकारियों ने साफ किया कि IPL के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी पर विशेष नजर रखी जाएगी और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More: रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में किया गया विशेष पूजा-पाठ का आयोजन, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान की राम की पूजा 

Police Warning For IPL:  क्रिकेट टर्म्स के जरिए समझाते हुए पुलिस ने कहा कि, कानून की टीम ‘चेज’ करने में माहिर है, यानी सट्टेबाजों को पकड़ने से बच पाना आसान नहीं होगा। साथ ही, फर्जी सट्टा आईडी देने या इस्तेमाल करने वालों से दूर रहने की अपील भी की गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों के साथ “पार्टनरशिप” ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी। पुलिस ने अंत में दो टूक कहा है कि सट्टेबाजी छोड़ दें, अन्यथा सीधे जेल का रास्ता तय है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close