छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी में मांस-मटन की बिक्री पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, बिक्री करते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
रायपुर। Nonveg Shop Closed: राजधानी रायपुर में आज मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। रामनवमी के अवसर पर यह आदेश लागू किया गया है। इसके साथ ही 31 मार्च को महावीर जयंती पर भी यही प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।
Read More: IAS रजत बंसल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सौंपा गया जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार, साथ ही मिली कई बड़ी जिम्मेदारियां
रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
Read More: जग्गी हत्या कांड मामले में फिर होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, अमित जोगी ने कहा – ‘सत्य की रक्षा और न्याय की जीत हो’
Nonveg Shop Closed: नगर निगम के जोन अधिकारियों और स्वच्छता अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, होटलों में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Advertisement



