Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

CG NEWS : डोलोमाइट खदानों से अवैध परिवहन, खनिज विभाग ने कहा-होगी सख्त कार्रवाई

सक्तीCG NEWS : सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर का अवैध परिवहन धड़ल्ले से जारी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में करीब 12 से 14 डोलोमाइट खदानें संचालित हैं, लेकिन इन खदानों से बिना रॉयल्टी के ही पत्थर का परिवहन किया जा रहा है। इस अवैध गतिविधि के कारण शासन को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Read More : CG NEWS : भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी के निवास पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

नियमों को दरकिनार कर हाइवा के जरिए लगातार डोलोमाइट स्थानीय क्रेशर एम आर एस,बंटी क्रेशर व अन्य क्रशरों में भेजा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

Read More : CG NEWS : करंट लगने से युवक गंभीर, 11केवी करंट के चपेट में आया युवक

CG NEWS : हालांकि, जब इस पूरे मामले पर खनिज अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस अवैध कारोबार पर लगाम लगा पाता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close