अस्पताल जा रही नर्स को हमलावरों ने मारा चाकू, 24 घंटे के भीतर चाकूबाजी की तीसरी वारदात से इलाके में फैली दहशत
कोरबा। Korba Chakubaji: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दो दिनों के भीतर तीन घटनाएं सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल है। ताजा मामला शुक्रवार सुबह का है, जहां ड्यूटी पर जा रही एक नर्स पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे वीआईपी मार्ग स्थित कैबिनेट मंत्री और कोरबा सांसद के बंगले के पास की है। यह वारदात सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस डी बंगला रोड पर हुई।
Read More: असम चुनाव में 67 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, अब इतने प्रत्याशियों के बीच होगी सीधी टक्कर, मुकाबला हुआ और कड़ा
जानकारी के अनुसार, पंप हाउस निवासी युवती एक निजी अस्पताल की लैब में नर्स के रूप में कार्यरत है। वह रोज की तरह निहारिका स्थित लैब में ड्यूटी के लिए पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और पीछे से उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि चाकू युवती की पीठ में ही फंसा रह गया। घटना के बाद घायल युवती ने अपने परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रतीक चतुर्वेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि युवती से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। उसके अनुसार, वह पैदल काम पर जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से हमला कर फरार हो गए।
Read More: ‘कानून के साथ मत खेलना वरना मैच ही नहीं जेल भी देखनी पड़ेगी’ IPL से पहले सट्टेबाजों को पुलिस की सख्त चेतावनी
Korba Chakubaji: पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही है।



