छत्तीसगढ़ की जेलों में 4 साल में 285 कैदियों की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
रायपुर। Death Case in Jail: छत्तीसगढ़ की जेलों में कैदियों की मौत को लेकर एक रिपोर्ट सामने आया है। जिसमें पिछले 4 वर्षों में राज्य की विभिन्न जेलों में 285 कैदियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। जिसे लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। आयोग ने मुख्य सचिव (CS) और डीजी जेल को नोटिस जारी कर 2 हफ्तों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
Read More: IPS रतन लाल डांगी पर गिरी निलंंबन की गाज, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने किया निलंबित
बता दें कि, NHRC ने अपनी नोटिस में जेलों की वर्तमान स्थिति को लेकर अहम जानकारी मांगी है। इसमें जेलों में निर्धारित क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या, डॉक्टरों के खाली पदों की स्थिति और कैदियों की मौतों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों का पूरा विवरण शामिल है।
Read More: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभारंभ में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, कहा-गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक
Death Case in Jail: आयोग ने जेल प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और ओवरक्राउडिंग की समस्या को कम करने के लिए क्या ठोस प्रयास जा रहे हैं इस संबंध में भी जानकारी मांगी है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद राज्य की जेल व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजरें सरकार द्वारा NHRC को भेजी जाने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं।



