ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा
पलक झपकते ही तबाह हुई कई जिंदगियां, दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल
Andhra Pradesh Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रायवरम के पास एक भयानक सड़क हुआ। जहां एक ट्रैवल बस टिपर लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की देखते ही देखते बस में भीषण आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर खाख हो गई। जिससे की इस हादसे में 13 लोगों की जल कल मौत हो गई। जबकि, कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए।
Read More: CGPSC प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए हुए सलेक्ट, यहां देखें कैसे चेक करें रिजल्ट
जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह करीब 6 बजे हुआ। हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस, जो तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी, टिपर लोरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की लोगों को बस से बाहर निकले का मौका नहीं मिला और हादसे में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। बताया गया की बस में करीब 35 यात्री सवार थे।
सीएम ने जताया दुख
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 20 घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं अधिकारियों ने चिंता जताई कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं हादसे को लेकर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को हादसे की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
Read More: नक्सलवाद के अंत की उलटी गिनती शुरू, डेडलाइन को 4 दिन शेष, देश से होगा नक्सलवाद का खात्मा
दिया जाएगा मुआवजा
Andhra Pradesh Bus Fire Accident: हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि,’आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।
The mishap in Markapuram district, Andhra Pradesh, is tragic. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs.…
— PMO India (@PMOIndia) March 26, 2026
Advertisement



