हत्या या आत्महत्या… पुलिया के नीचे मिली युवक की संदिग्ध लाश, इलाके में मचा हड़कंप
दंतेवाड़ा। Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र में आज सुबह एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जहां एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। बताया गया कि, मामला पटेल पारा क्षेत्र का है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Read More: लाल आतंक को बड़ा झटका, पापाराव के बाद अब इस बड़े माओवादी नेता ने किया सरेंडर, 55 लाख का था इनाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लक्षण इलामी के रूप में हुई है, जो बीती रात से घर से लापता था। आज सुबह पाढ़ापुर–किरंदुल मुख्य मार्ग की एक पुलिया के नीचे उसका शव पाया गया। वहीं सूचना मिलते ही बचेली थाना प्रभारी प्रहलाद साहू मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Read More: 26 या 27 मार्च कब मनाई जाएगी राम नवमी, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Dantewada News: प्राथमिक जांच में सामने आया है कि, मृतक शराब के नशे में था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, संभवतः पुल की रेलिंग से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।




