Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

5 लाख भूमिहीन परिवारों को सीएम साय की सौगात, आज खाते में आएंगे 10 हजार रुपए, लाखों मजदूरों को मिलेगा लाभ

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार आज भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत देने जा रही है। विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत राशि का वितरण करेंगे। इस योजना के अंतर्गत करीब 5 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। लगभग 500 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। राज्य में कुल 4.95 लाख से अधिक परिवार इस योजना के दायरे में शामिल हैं।

Read More: रफ्तार का कहर…अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 2 की मौत, कई घायल

जिला स्तर पर देखें तो रायपुर में सबसे अधिक 53,338 मजदूरों को लाभ मिलेगा। वहीं बिलासपुर में 39,401 और महासमुंद में 37,011 मजदूर इस योजना से लाभान्वित होंगे।योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसे पहले 7 हजार रुपये से बढ़ाया गया है। इसके अलावा 22,028 बैगा और गुनिया परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

Read More: चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन आज होगी मां कालरात्रि की पूजा, अकाल मृत्यु के भय से मिलती है मुक्ति

Raipur News:  राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। योजना के अंतर्गत वनोपज संग्राहक, चरवाहा, लोहार, नाई सहित कई पारंपरिक वर्गों को शामिल किया गया है। सरकार की इस पहल को गरीब और भूमिहीन मजदूरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close