Ambikapur Breaking : इश्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा, आशिक चढ़ा मोबाइल टावर पर

अंबिकापुर। Ambikapur Breaking : अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ इश्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. आशिक मोबाइल टावर पर चढ़ कर अपनी पसंद की लड़की से शादी की जिद करने लगा. आशिक 40 फीट ऊँची टावर में चढ़ कर कूदने की धमकी देता रहा. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब 4 घंटे तक चला. घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच कर युवक को समझाने में लगी रही.
Read More : AMBIKAPUR : कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल, संभाग स्तरीय करमा प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बढ़ाया प्रतिभागियों का मनोबल Ambikapur Breaking
बताया जा रहा है कि आशिक युवक को युवती ने ठुकराया दिया है. साथ की युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद युवक शादी नहीं तो कूदने की जिद करता रहा. जैसे ही आशिक युवक नीचे उतरा पुलिस ने दबोच लिया। जिसके बाद युवक को कोर्ट से जेल भेज दिया गया.
Ambikapur Breaking : मामला लुंड्रा थाना से महज 200 मीटर दूर की घटना बताया जा रहा है. वायरल VIDEO में युवक टावर पर चढ़ा ड्रामा करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है.



