RAIPUR BREAKING : 12वीं हिंदी का पेपर रद्द, 10 अप्रैल को दोबारा होगी परीक्षा

RAIPUR BREAKING : रायपुर. राजधानी रायपुर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा को पेपर लीक की पुष्टि के बाद रद्द कर दिया गया है। इस मामले में गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से प्रश्नपत्र के लीक होने की बात कही है।
मंडल को परीक्षा के तुरंत बाद से ही पेपर लीक की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने जांच के दौरान पाए गए साक्ष्यों के आधार पर पेपर लीक की पुष्टि की, जिसके बाद यह बड़ा निर्णय लिया गया।
RAIPUR BREAKING : मंडल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 12वीं हिंदी की परीक्षा अब पुनः आयोजित की जाएगी। नई समय-सारणी के अनुसार यह परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी।
RAIPUR BREAKING : मंडल के इस निर्णय का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखना और छात्रों के हितों की रक्षा करना है। हालांकि, इस फैसले के बाद छात्रों में चिंता और असमंजस की स्थिति भी देखी जा रही है, क्योंकि उन्हें अब दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी होगी। मंडल ने यह भी आश्वासन दिया है कि आगामी परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




