Advertisement
छत्तीसगढ़

Afim Forming : अफीम मामले में रायगढ़ कलेक्टर का सामने आया चौकाने वाला बयान, देखें पूरा वीडियो…

रायगढ़Afim Forming : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले (raigarh) में अवैध अफीम खेती को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने जिले में चल रही कार्रवाई और जाँच की विस्तृत जानकारी दी है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देश के बाद लगातार जाँच अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती नहीं हो रही है, लेकिन कुछ किसान ऐसी जमीनों का दुरुपयोग कर रहे हैं जो नियमित खेती से बच जाती हैं। इन खाली पड़ी जमीनों पर अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही है, जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Read More : छत्तीसगढ से फिर सामने आया अफीम की खेती का मामला, नाले किनारे लहलहा रही थी फसल, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

Afim Forming : प्रशासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी दोषियों पर एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि जिले में कहीं भी अफीम की खेती करते हुए कोई पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Afim Forming : जिले के दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कठिन इलाकों में भी नजर रखी जा सके। यह कदम अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में जाँच और भी तेज की जाएगी, ताकि जिले को अवैध अफीम खेती से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।

Read More : अफीम की अवैध खेती के मामले में कृषि विस्तार अधिकारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने निलंबित कर जारी किया कारण बताओ नोटिस

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close