दिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को आया मेल, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। Delhi Assembly Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस मेल में न सिर्फ विधानसभा भवन, बल्कि दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई।जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा मेल विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भेजा गया। मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।
Read More: नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू, टॉप नक्सली कमांडर पापाराव साथियों के साथ आज करेगा सरेंडर
बता दें कि, सोमवार को दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है और मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा बजट पेश करना तय है। ऐसे में इस धमकी भरे मेल से हड़कंप मच गया है। बताया गया कि, मंगलवार सुबह करीब 8:57 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की निजी ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध संदेश आया। इसके ठीक 10 मिनट बाद, सुबह 9:08 बजे विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक आईडी पर भी इसी तरह का एक और ईमेल प्राप्त हुआ।
वहीं धमकी भरे मेल मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी विधानसभा स्पीकर के रूम में जांच करने के लिए पहुंचे। स्निफर डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और विधानसभा परिसर की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है।
Read More: अब शादी-पार्टी में 100 मेहमान बुलाने पर निगम को देनी होगी सूचना, लागू होगा नया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम
Delhi Assembly Bomb Threat: शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन ईमेल में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का जिक्र किया गया था। धमकी मिलने के तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इस मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस ईमेल के स्रोत का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली असेंबली में बम की धमकी वाले मेल के बाद स्निफर डॉग स्क्वाड वहां पहुंचा। मेल में धमकी दी गई थी कि असेंबली बिल्डिंग के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी उड़ा दिया जाएगा। pic.twitter.com/VPZQz5AgVm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2026
सौजन्य ANI




