12वीं बोर्ड हिंदी की परीक्षा रद्द, अब फिर से होंगे एग्जाम, पेपर लीक के बाद बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
रायपुर। CG 12th Hindi Exam Cancelled: छत्तीसगढ़ के 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हिन्दी विषय की परीक्षा को पेपर लीक मामले के चलते रद्द कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
बता दें कि, अब हिन्दी विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक की आशंका के चलते इसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया। वहीं अगली परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
CG 12th Hindi Exam Cancelled: बता दें कि, बीते दिनों परीक्षा से पहले और उसी दिन सोशल मीडिया व व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल हुआ था, जिसे लेकर छात्र संगठन NSUI ने पेपर लीक का आरोप लगाते हुए धरना दिया था। जिसके बाद बोर्ड ने परीक्षा फिर से करवाने का सख्त फैसला लिया है, जिससे परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी।





