Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर जेपी नड्डा, कांग्रेस ने नड्डा से पूछे 5 सवाल…

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं जहां वह अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे वही जेपी नड्डा के दौरे को लेकर कांग्रेस ने सवाल पूछा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा को देश चलाते हुये 8 साल हो गये। इन आठ साल पहले देश की जनता से कुछ वायदा कर भाजपा सत्ता में आई थी। मोदी सरकार के आठ सालों में उन वायदों पर कोई काम नहीं हुआ। देश और छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा अध्यक्ष से जानना चाहती है भाजपा के वायदे कब पूरे होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जनता की तरफ से भाजपाध्यक्ष से पांच सवाल पूछा

1.नड्डा बताये देश में बेरोजगारी को लेकर उनका क्या मत है? देश की बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत है, छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 0.42 प्रतिशत है मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल क्यों है? मोदी सरकार देश के युवाओं के रोजगार के लिये क्या कर रही है?

2.नड्डा यह भी बताये कि मोदी सरकार को 8 साल हो गये हर साल 2 करोड़ नौकरियां युवाओं को क्यों नहीं मिली? अभी तक 16 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलना था इस पर भाजपा मौन क्यों हैं?

3.नड्डा बताये हर नागरिक के खाते में 15 लाख कब आयेंगे? मोदी ने विदेश से कालाधन लाने का वायदा किया था? विदेश से मोदी अभी तक कितना धन ले आये तथा कितने कालेधन वाले बेनकाब हुये?

4.किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करने के वायदे का क्या हुआ? 2022 का 9वां माह चल रहा अभी तक किसानों की आय दुगुनी करने पर मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनका क्या जवाब है?

5.100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सरकार में आई भाजपा के राज में महंगाई 148 प्रतिशत तक बढ़ गयी है। मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने के बजाय आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स क्यों बढ़ा रही है? पेट्रोल-डीजल 35 रू. लीटर में देने का वायदा करने वाली भाजपा प्रति लीटर 35 रू. टैक्स वसूल रही, देश की जनता को सस्ता पेट्रोल, डीजल रसोई गैस कब मिलेगा?

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close