Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी को बताया भस्मासुर, कहा- पाप का घड़ा लबालब होकर छलकेगा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की तुलना भस्मासुर से करते हुए ईडी और बीजेपी पर सांठगांव का आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि ईडी और बीजेपी दोनों मिले हुए हैं। ईडी की प्रेस विज्ञप्ति बाद में जारी होती है, यहां पहले रमन सिंह जानकारी जारी कर देते हैं। उन्होंनें आरोप लगाया कि बीजेपी जहां कहती है, ईडी वहीं रेड डालती है। एक भी बीजेपी नेता के यहां अब तक छापा नहीं पड़ा। ईडी को कैसे पता की कौन बीजेपी का है और कौन कांग्रेसी।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी और बीजेपी का गठबंधन है और ईडी उनके एजेंट के रूप में काम कर रही है। बीजेपी ने उन्हें अभयदान देकर भस्मासुर बना दिया है। अगर ईडी गलत करती है तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा। उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर सकता। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए थे लेकिन ईडी वहां से और पावरफुल होकर निकल गई। ईडी के अधिकारी कुछ भी कर रहे हैं। मारपीट कर रहे हैं। रातभर जगा रहे हैं, खाना दे रहे हैं, तो पानी नहीं दे रहे हैं। इसमें मानव अधिकार वाले भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अगर शिकायत करेंगे तो उनके खिलाफ केस बनाकर बिठा देंगे।

सीएम ने कहा जैसे भगवान शिव ने भस्मासुर को वरदान दिया था वैसे ही इन्होंने ईडी को दिया है। संभावना है कि ईडी ही वरदान देने वालों के पीछे ही ना पड़ जाए। जो अति है, उसका अंत होता है। पाप का घड़ा अभी बचा है, जैसे ही लबालब होगा छलकना शुरू हो जाएगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close