Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबररायपुर

मुख्यमंत्री द्वारा आबंटित जमीन पर भी भूमाफियाओं का कब्जा, बच्चे बैठे भूख हड़ताल पर….

रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उनके जन्मदिवस के अवसर पर निशुल्क शिक्षा के लिए आबंटीत जमीन जो की टिकरापारा भैरव नगर स्थित श्री प्रयास स्कूल को प्ले ग्राउंड तथा स्कूल के लिए आबंटित की गई थी. उस पर अब भूमाफियाओं की नजर पड़ गई है और जमीन पर कब्ज़ा किया जा रहा है. जिससे की बच्चों का भविष्य ख़राब हो रहा है और आज सुबह से स्कूल के करीब 700 बच्चे भूख हड़ताल पर बैठ गए है. स्कूल के बच्चे मांग कर रहे है की उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा जो जमीन दी गई है उन्हें वे आबंटित की जाए और भूमाफियों पर कार्यवाही की जाए.

बता दें की श्री प्रयास स्कूल में जो भी प्राचार्य काम करते है वे पूरी तरह से निशुल्क सेवा प्रदान करते है और बच्चों को भी निशुल्क पढ़ाया जाता है. लेकिन अब करीब 700 बच्चो का भविष्य भूमाफियों के कारण खतरे में है.
स्कूल की प्राचार्य का कहना है कि यह जमीन जो आप देख रहे हैं इसे हमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उनके जन्मदिवस के उपलक्ष पर श्री प्रयास एजुकेशनल सोसाइटी को दी गई थी। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इस जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं. इस जमीन पर नहीं चाहते कि यहां पर बच्चों का स्कूल बने. जिस वजह से आज यहां पर स्कूल के सभी बच्चे सुबह 9:00 बजे से धरने पर बैठे हुए हैं और हमारी एक ही मांग है कि हमारी जमीन हमें मिलनी चाहिए ताकि जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल, प्लेग्राउंड और हॉस्टल बन सके. जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक हम यहां पर भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

स्कूल में पढ़ रहे बच्चों का कहना है कि यह जमीन हमें माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हमारे श्री प्रयास स्कूल के बच्चों के लिए स्कूल हॉस्टल और खेल मैदान के लिए दिया गया था. लेकिन आज हम सभी बच्चे सुबह 9:00 बजे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं क्योंकि इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर रहे हैं। हमारी सिर्फ एक ही मांग हैं कि हमारी जमीन हमें मिलनी चाहिए ताकि हमारा उज्जवल भविष्य बन सके और हम आगे बढ़ सके.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close