Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजनांदगाँवरायपुर

बज गया नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल, आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। राज्य में नगरीय निकाय का चुनाव एक चरण में होगा। इसके लिए 22 जनवरी यानि आज चुनाव की अधिसूचना जारी हो रही है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आज से प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग अफसर या सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है। अवकाश की वजह से 25 और 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जा सकेंगे।

नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव

राज्य के नगरीय निकायों में रायपुर समेत दस नगर निगम सहित नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों में 11 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव 25 दिनों में पूरे हो जाएंगे। बता दें कि 2025 के निकाय चुनाव में प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर पालिक निगम, 54 नगर पालिकाओं में से 45 नगर पालिका परिषद और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव होंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close