Breaking news
Advertisement
पॉलिटिक्सबड़ी खबर

विपक्षी नेताओं के फोन हैक कर रही है सरकार! महुआ, थरूर और ओवैसी को Apple ने भेजा अलर्ट?

नई दिल्ली। विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना (उद्धव गुट) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें अपने फोन और ईमेल पर Apple की ओर से अलर्ट आया है।

नेताओं के अनुसार इस अलर्ट में उन्हें चेतावनी दी गई है कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सबसे पहले Apple की ओर से मिले अलर्ट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। महुआ ने कहा, APPLE से मुझे अलर्ट और ईमेल मिला कि सरकार मेरे फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है।

महुआ के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पवन खेड़ा और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी अपने फोन में आए इस तरह के अलर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपने फोन पर अलर्ट मिलने का दावा किया है।

महुआ ने गृह मंत्रालय को टैग करते हुए आगे लिखा, अडानी और पीएमओ के लोग, जो मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं, आपके डर से मुझे आप पर दया आ रही है। उन्होंने कहा, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मुझे और INDIA गठबंधन के तीन अन्य नेताओं को अब तक ऐसे अलर्ट मिले हैं। उन्होंने इन अलर्ट्स के स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं।

शशि थरूर के फोन पर भी आया अलर्ट

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी ट्वीट कर बताया कि उनके पास भी Apple की ओर से अलर्ट आया है। उन्होंने कहा, मेरे जैसे टैक्स पेयर के खर्चों में अल्प-रोजगार अधिकारियों को व्यस्त रखने में खुशी हुई! उनके पास करने के लिए और कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है?

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close