Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स का समर्थन नही

रायपुरः कांग्रेस के राज्यव्यापी आर्थिक नाकेबंदी को छत्तीसगढ़ चेम्बर आंफ कामर्स ने समर्थन देने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस की प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी के बीच छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के महामंत्री अजय भसीन ने वीडियो संदेश में कहा कि चेंबर किसी भी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी या बंद का समर्थन नहीं करता है।

भसीन ने कहा कि चेंबर का मानना है कि इस समय देश की आर्थिक व्यवस्था बड़ी तेजी से विकसित हो रही है, जिसमें किसी भी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी से एक अवरोध पैदा होता है, और एक संशय की स्थिति आती है। आर्थिक नाकेबंदी जो रोजमर्रा का व्यापार कर रहे हैं उनके जीवनयापन में भी बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए चेंबर ऑफ कामर्स किसी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी या बंद का समर्थन नहीं करता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close