big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CGVidhansabha:शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन,मनरेगा पंचायत और स्कूल शिक्षा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। और आज मनरेगा पंचायत और स्कूल शिक्षा का मुद्दा उठेगा और उद्योग और पर्यावरण विभाग संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे। आज भी सदन में गरमाहट देखने को मिलेगा। कल तीसरे दिन सदन में 35000 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट सर्व सहमति से पेश हुआ है। कल जिस तरीके से सदन में हंगामा देखने को मिला आज भी सदन में तीखी बहस होने के आसार। कांग्रेस विधायक मनरेगा में भुगतान में देरी जॉब कार्ड धारी को काम नहीं मिलने और पंचायत स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोरो से उठाएंगे साथ ही पंचायत में वित्तीय अधिकार, विकास कार्यों की रफ्तार और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जाएंगे।
Advertisement




