Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़सूरजपुर

भीषण हादसा… दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, मौके पर ही दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

सूरजपुर। Surajpur Accident: सूरजपुर जिले से हादसे की एक खबर सामने आई है। जहां दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर सड़क पर घंटों जाम लगा रहा है।  पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटमी गांव का है।

दरअसल, सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटमी गांव में दो ट्रकोें की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की मोके पर ही मौत हो गई जबकि,दूसरे ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Surajpur Accident:  वहीं इस घटना के बाद नेशनल हाईवे 43 पर घंटो जाम लगा रहा। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग परिवर्तित कराया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close