Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरयुथ अड्डारायपुरसंपादकीय

कल होगा कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन, गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Tomorrow there will be a state-wide protest by Congress, Congress workers are angry over the arrest

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

छत्तीसगढ़ में राजनैतिक तापमान एक बार फिर चढ़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कल 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से राज्यव्यापी चक्का जाम और आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा अब कांग्रेस ने कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने साफ किया है कि यह प्रदर्शन राज्य के सभी जिलों, राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य मार्गों को प्रभावित कर सकता है। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे प्रमुख शहरों में ट्रैफिक जाम की आशंका है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के तहत की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान जारी कर कहा, “यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। हम चुप नहीं बैठेंगे।”

प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता, विधायक, पार्षद, और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने जनता से भी आह्वान किया है कि वे इस ‘लोकतंत्र बचाओ आंदोलन’ में साथ दें।

राज्य पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की जा रही है। आम जनता को सलाह दी गई है कि 22 जुलाई को अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

कांग्रेस की इस बढ़ी कार्रवाई से आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति और अधिक गर्मा सकती है। देखना होगा कि इस आंदोलन का राजनीतिक प्रभाव क्या होता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close