Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायगढ़

सिलेंडर के ऊपर बैठकर युवक ने ब्लास्ट करने की धमकी, दरवाजा तोड़कर अदंर घुसी पुलिस, फिर हुआ ऐसा…

रायगढ़। रेलवे कॉलोनी के एक घर में युवक ने खुद को किचन में कैद कर लिया और सिलेंडर के ऊपर बैठकर ब्लास्ट करने की धमकी देने लगा। घंटों तक उसका ड्रामा चलता रहा है। घरवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और टीआई ने उसे काफी समझाया। युवक ने जब बात नहीं मानी तो मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया।

पिता के मुताबिक उसके बेटे संदीप जांगड़े की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले भी वो ऐसा कर चुका है। रांची में उसका इलाज भी कराया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर अस्पताल में उसकी जांच कराई। जहां डॉक्टर ने युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर इलाज कराने की सलाह दी।

घर के सामान और खुद को पहुंचाता है नुकसान

पिता के मुताबिक संदीप अक्सर बहकी-बहकी बातें करता है। घर के सामानों को तोड़फोड़ देता है। खुद को भी नुकसान पहुंचाता है। KGH अस्पताल में भी इसकी जांच कराई गई। डॉक्टर के निर्देश पर युवक को राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close