Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद किए लाखों रूपये के सोने के गहने और बिस्किट

रायपुर। राजधानी के बढ़ईपारा के आरा मील में पुलिस ने एक युवक से करीब 37 लाख रुपए का सोना बरामद किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जेवरात और बिस्किट जब्त किया है। पूरी कार्रवाई आजाद चौक थाना पुलिस ने की है।

दरअसल आजाद चौक पुलिस अपने थाना क्षेत्र के कई इलाकों में बैरिकेडिंग और पैदल पैट्रोलिंग कर चुनाव की वजह से चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान शुक्रवार की देर शाम गाड़ियों और सामानों की चेकिंग भी हो रही थी। तभी रायपुर रजिस्टर्ड एक एक्टिवा गाड़ी में व्यक्ति कार्टन में कुछ सामान लेकर वहां से गुजर रहा था। वहां मौजूद पुलिस अफसरों ने उसे रोकवा कर कार्टन को चेक किया। तो उसमें सोने का जेवरात और बिस्किट मिल गया। इस पूरे गोल्ड का वजन 589 ग्राम है। जिसकी कीमत 36 लाख 81 हजार के करीब है। युवक का नाम वरुण गोयल है।

जब पुलिस ने उस युवक से इन गहनों के बारे में पूछा तो पहले तो वो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने की कोशिश करने लगा। उसके पास इन गहनों को लेकर कोई वैध डॉक्युमेंट्स भी मौजूद नही थे। पुलिस ने सोने चांदी के गहने को जब्त कर लिया है। मामले में युवक से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close