Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसम

मैनपाट में बिछी बर्फ की चादर, तो सरगुजा में पड़ रही कड़ाके की ठंड, घने कोहरे की आगोश में डूबा शहर

अम्बिकापुर। Severe cold in Mainpat: प्रदेशभर में ठंड का सितम जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट समेत पूरे सरगुजा जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैनपाट में तो बर्फ की चादर जम गई है, जहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तो वहीं शीतलहर के आगोश में सरगुजा डूब गया है।

बता दें कि, सुबह के वक्त घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मैनपाट में बर्फ की चादर जमी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Severe cold in Mainpat: वहीं छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डालना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में कोहरे और ठंड की वजह से लोगों को ज़्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो जगह-जगह अलाव भी जलने लगे हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close