चैत्र नवरात्रि के 5वें दिन आज होगी स्कंदमाता की पूजा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ वातावरण
रायपुर। Chaitra Navratri 2026 Day 5: चैत्र नवरात्रि का आज पाचवां दिन है। ऐसे रायपुर सहित पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर देवी के पाँचवें स्वरूप माँ स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जा रही है। देशभर के शक्तिपीठों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
बता दें कि, नवरात्रि के 5 वें दिन आज माँ दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। कहा जाता है की इनकी पूजा से संतान सुख, सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मंदिरों में भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु विधि-विधान से माँ स्कंदमाता की उपासना कर रहे हैं और उन्हें केले का भोग अर्पित किया जा रहा है।
Read More: सीएम साय का केरला दौरा आज, BJP प्रत्याशियों के नामांकन में होंगे शामिल
Chaitra Navratri 2026 Day 5: वहीं आज सोमवार होने के साथ नवरात्रि का संयोग विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान शिव और शक्ति की एक साथ आराधना का उत्तम फल प्राप्त होता है। पूरे प्रदेश में आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है। स्कंदमाता का यह रूप बताता है कि मोह माया में रहते हुए भी किस तरह बुद्धि और विवेक से असुरों का नाश करना चाहिए
यह भी देखें




