Breaking news
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

CG Breaking : रमन सिंह होंगे विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष, दाखिल किया नामांकन पत्र, मीडिया से बात करते हुए कहा- पक्ष और विपक्ष दोनों को…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद मीडिया से बात करते रमन सिंह ने कहा, “आज मैंने नामंकन दाखिल किया है। मैं पक्ष और विपक्ष दोनों को धन्यवाद देता हूं। हम नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे इस पवित्र सदन और पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों के संरक्षण का दायित्व मिलने जा रहा है। मैं सभी को धन्यवाद दूंगा। मेरी कोशिश रहेगी की बेहतर ढंग से विधानसभा का संचालन हो और सारे मुद्दे राज्य के हित के लिए उठें।”

राज्यपाल हरिचंदन ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी-

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।

नियमितीकरण हेतु मोर्चा खोलने की तैयारी में प्रदेश के अनियमित कर्मचारी! बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close