Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहार

Today Bihar Band: बिहार में NDA ने किया बंद का ऐलान, घर से निकले से पहले जानें क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

बिहार।Today Bihar Band: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। बीते दिनों दरभंगा में महागठबंधन की एक रैली के दौरान राजद और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसे लेकर सियासत तेज हो गई थी। जिसे लेकर आज 4 सितंबर 2025 को NDA ने पांच घंटे का बिहार बंद बुलाया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

बता दें कि, ये बंद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अगुवाई में किया जा रहा है। एनडीए ने इसे ‘मातृशक्ति का आक्रोश’ नाम दिया है। बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जैसे अस्पताल और एम्बुलेंस पूरी तरह चालू रहेंगी। स्कूल और कॉलेज को लेकर शिक्षा विभाग ने कोई छुट्टी नहीं दी है, लेकिन कुछ निजी संस्थान एहतियातन बंद रह सकते हैं। वहीं बैंक और वित्तीय संस्थान सामान्य रूप से खुलेंगे, हालांकि प्रदर्शन के कारण कामकाज बाधित हो सकता है। ट्रैफिक और परिवहन पर असर दिख सकता है। प्रमुख सड़कों पर जाम लगने की भी आशंका है।

मालूम हो कि, ये बंद विपक्षी दलों द्वारा पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुलाया गया है। बीते दिनों महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान RJD और कांग्रेस के नेताओं की जुबानी जंग से सियासत गरमाई हुई थी।

Today Bihar Band: वहीं BJP बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि, “बिहार की धरती माताओं का सम्मान करती है। ये सिर्फ पीएम मोदी की मां का नहीं बल्कि देश की हर मां का अपमान है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, NDA इस बंद के जरिए संदेश देगा कि बिहार की महिलाएं किसी भी कीमत पर अपनी गरिमा से समझौता नहीं करेंगी। ”

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close