Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरलोकसभा चुनाव- 2024

गुंडों में जब तक भय नहीं, तब तक नहीं होगा भयमुक्त वातावरण: योगी

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि गुंडों के भीतर जब तक भय नहीं होगा, तब तक प्रदेश में भयमुक्त वातावरण नहीं बनेगा।

योगी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, “हमारी सरकार आई तो हमने साफ कहा कि हमारी सरकार में अपराधियों और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है। इनके लिए दो ही जगहें हैं ..पहला जेल और दूसरा राम नाम सत्य की यात्रा।” उन्होंने कहा, “गुंडों के अंदर जब तक भय नहीं होगा, तब तक प्रदेश में भयमुक्त वातावरण नहीं होगा।”

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से जब सरकार बनेगी तो पूरे देश और प्रदेश में अच्छा माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश सुरक्षित होना चाहिए। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को भी नहीं देनी चाहिए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close