छातिम वृक्ष को लेकर सदन में हंगामा, विधायक सुनील सोनी ने मानव जीवन के लिए बताया खतरनाक
रायपुर। CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने छातिम वृक्ष का मुद्दा उठाया। जिसमें उन्होंने मंत्री ओपी चौधरी से छातिम वृक्ष को जीवन के लिए खतरनाक बताते हुए इसे हटाने के संबंध में सवाल किया। क्या ये सच है कि ,देश के अलग-अलग राज्यों में छतीम वृक्ष के स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव को देखते हुए उनके रोपण पर रोक लगाई गई है,तो यहां कब रोक लगाई जाएगी? पर्यावरण विभाग द्वारा छतीम पेड़ के दुष्प्रभावों से जनमानस को बचाने के लिए क्या कार्य योजना है, क्योंकि इससे अस्थमा हो रहा है एलर्जी हो रही है लोगों के स्वास्थ्य संबधी ये सवाल हैं?
विधायक सुनील सोनी के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, वन विभाग या पर्यावरण विभाग द्वारा रोक नहीं लगाई गई है। अगर कोई पेड़ लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर अगर डाल रहे हैं तो इस पर निश्चित ही हम संज्ञान लेंगे अभी कोई अध्ययन नहीं मिल पाया।
Read More: छातिम वृक्ष को लेकर सदन में हंगामा, विधायक सुनील सोनी ने मानव जीवन के लिए बताया खतरनाक
उन्होंने बताया कि, दूसरे राज्य में इस पेड़ के लिए रिपोर्ट मिली है आगे भविष्य में हम नए छातीम के पेड़ नहीं लगाएंगे। हमने बहुत सारे पीपल पेड़ लगाने का अभियान हमने शुरू किया था, आगे भी लगाएंगे। फिलहाल,पर्यावरण विभाग द्वारा छातीम में वृक्षों को हटाकर उन्हें अन्य स्थानीय वृक्षों से प्रतिस्थापित किया जाना प्रस्तावित नहीं है।
CG Budget 2026-27: विधायक सुनील सोनी ने कहा कि, कोनोकॉरपस पेड़ भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं उसको भी हटाया जाए। जिस पर ओपी चौधरी ने कहा कि, रिसर्च करके रोक लगाई जाएगी , नुकसानदायक पेड़ को हटाया जाएगा । टेक्निकल टीम गठित कर भविष्य के लिए रोक लगा दी जाएगी।
छातिम वृक्ष (सप्तवर्णी)



