Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

फरसा वाले बाबा की मौत से मचा बवाल, समर्थकों ने हाईवे जाम कर किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

मथुरा। Mathura Farsa Wale Baba Murder: कृष्ण नगरी मथुरा में इस वक्त बवाल मचा हुआ है। जिसकी वजह गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत है। जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। लेकिन पुलिस ने कोहरे की वजह से हुआ एक्सीडेंट बताया।

Read More: नए धर्मांतरण कानून के विरोध में मसीही समाज, मशाल रैली निकालकर प्रदर्शन करने का किया ऐलान 

बताया गया कि, फरसा वाले बाबा को सूचना मिली थी कि इलाके में गौतस्कर सक्रिय हैं. सूचना मिलते ही वो तड़के चार बजे अपनी मोटरसाइकिल से संदिग्धों का पीछा करने गए। इस दौरान उन्होंने नागालैंड नंबर का एक ट्रक रोका। उसमें सर्फ–साबुन भरे हुए थे। उस वक्त हाइवे पर कोहरा था। तभी राजस्थान नंबर के एक ट्रक ने चंद्रशेखर को कुचल दिया जिससे की उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद गौरक्षकों ने हाइवे जाम किया, पथराव करके पुलिस की गाड़ियां तोड़ी जिसके बाद पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने में जुटे हैं और हालात नियंत्रित करने की कोशिश की। 
बता दें कि, फरसा वाले बाबा ने गौवंश को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष  किया था। उन्होंने लावारिस और गौतस्करों के चंगुल से छुड़ाई गायों के लिए एक विशाल गौशाला खोली थी। बताया गया कि,बाबा ने करीब 10 हजार गायों को तस्करों से मुक्त कराया था। 
Mathura Farsa Wale Baba Murder:डीएम ने कहा कि, बाबा की गौशाला को सरकार की तरफ से हम सहायता देंगे। बाबा का जहां दाहसंस्कार होगा, वहां समाधि स्थल बनवाया जाएगा। वहीं बताया गया कि, जिस ट्रक ने बाबा को टक्कर मारी थी उस ट्रक के ड्राइवर को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों को तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

 

यह भी देखें

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close