इन लोगों को महंगा पड़ेगा जाम छलकाना, जल्द लागू होंगे ये नियम, निर्देश जारी
यूपी। UP News: अगर आप भी मदिरा प्रेमी हैं तो ये खबर आपके लिए है। यूपी में अब कम उम्र के युवाओं को शराब परोसने पर अब कड़ी सख्ती बरती जाएगी। आबकारी विभाग ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा कि, अब 21 साल से कम उम्र के लोगों को शराब नहीं दी जाएगी अगर कोई ऐसा करता है तो उनके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जिले में 155 स्थायी बार लाइसेंस धारक हैं जिन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि, पब, बार या होटल में वे 21 साल से कम उम्र के व्यक्ति को शराब न परोसे। यदि कोई ऐसा करते पाया जाता है तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा और साथ ही उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।
UP News: बता दें कि, बीते कुछ दिनों में पब और बार में देर रात युवाओं के शराब पीकर हुड़दंग की खबर सामने आई थी। जिसमें से ज्यादातर युवा 21 साल से कम उम्र के थे। वहीं युवाओं में शराब के सेवन और अव्यवस्थाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया। इससे न केवल कानूनी उल्लंघन हो रहा है बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। इसके लिए आबकारी विभाग ने पब और बार के प्रवेश द्वार पर आयु जांच अनिवार्य करने और इसकी सूचना देने वाले बोर्ड को प्रमुखता से लगाने का आदेश दिया गया।




