दुर्ग के लिए रवाना हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, किसानों और युवाओं से करेंगे संवाद
रायपुर। Shivraj Singh Chouhan In Chhattisgarh: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। जहां वे रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग जिले के लिए रवाना हो गए हैं। दुर्ग प्रवास के दौरान वे किसानों और युवाओं से संवाद करेंगे। दुर्ग दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री रायपुर लौटेंगे, जहां वे मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। इस बैठक का मुख्य फोकस कृषि का रोडमैप तैयार करना रहेगा। इस दौरान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे।
कांग्रेस पर कसा तंज
वहीं बातचीत के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, पहले कांग्रेस में कका और बाबा के बीच विवाद था, अब प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच विवाद चल रही है और दोनों की लड़ाई में कार्यकर्ता पिस रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अच्छी योजनाओं का विरोध करती है।
Shivraj Singh Chouhan In Chhattisgarh: उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, भूपेश सरकार के कार्यकाल में मनरेगा के नाम पर सिर्फ यहाँ की मिट्टी खोदकर दूसरी जगह ले जाने का काम होता था। जी राम जी योजना के तहत किसानों और मजदूरों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। योजनाएं पंचायत स्तर पर तैयार होंगी, जिससे गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।



