पापा की परियां निकली तस्कर, वंदे भारत से ला रही थी नशे का जखीरा, लाखों का गांजा जब्त

रायपुर। Female Ganja Smugglers Arrested: वंदे भारत एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ट्रेन के एसी-2 कोच में सफर कर रही दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीलम राठौर और रीना वर्मा के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आ रही थीं। जांच के दौरान उनके पास से करीब 24 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3 से 4 लाख रुपये आंकी गई है।
Female Ganja Smugglers Arrested: यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की संयुक्त टीम ने की। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे इस तस्करी नेटवर्क से कब से जुड़ी हैं और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।




