
रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2024 सीजन का दावा भुगतान आज किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 1 लाख 41 हजार 879 पात्र बीमित किसानों को लाभ मिलेगा।

योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को कुल 152 करोड़ 84 लाख रुपए का दावा भुगतान किया जा रहा है। यह राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में जाएगी, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झुंझुनू, राजस्थान से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे और किसानों से संवाद भी करेंगे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों को प्रमाण पत्र एवं योजना की जानकारी दी जाएगी।

योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, कीट प्रकोप, बेमौसम बारिश या सूखे जैसी स्थितियों में किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करना है, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें और कृषि कार्य जारी रख सकें। राज्य सरकार ने कहा है कि यह भुगतान किसानों की आर्थिक मजबूती और कृषि उत्पादन में




