पुलिस के हत्थे चढ़े 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, भारी मात्रा में गांज किया जब्त, 2 करोड़ से भी अधिक आंकी गई कीमत
महासमुंद। Mahasamund News: महासमुंद पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए NH-353 में टेमरी जांच नाका के पास एम्बुलेंस वाहन में अवैध गांजा तस्करी करते हुए 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध गांजा, एक एम्बुलेंस वाहन और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जब्त गंजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान सागर वाघ, संजीव आहिरे, और सुशील दामाड़े के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Mahasamund News: पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार ने बताया कि, अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।




