Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

सुकमा में मुख्यमंत्री साय के दौरे से ग्रामीणों में दिखी खुशी की लहर, 16.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

 

सुकमा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के तोंगापाल विकासखंड में आयोजित समाधान शिविर में अचानक पहुंचकर ग्रामीणों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई और उन्होंने पारंपरिक नृत्य कर खुशी जाहिर की।

शिविर में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की सीधी फीडबैक ली और 16 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण से जुड़े अनेक कार्यों का शुभारंभ किया।

 

  • कुकानार से बढ़ाईपारा तक 4.80 किमी सड़क: ₹4.03 करोड़
  • चिंतलनार से किस्टारम तक 4.50 किमी सड़क: ₹1.52 करोड़
  • बुरकापाल से तोकनपल्ली तक 3.86 किमी सड़क: ₹1.24 करोड़
  • मुकरम से तोंगपल्ली तक 5 किमी सड़क: ₹1.24 करोड़
  • गादीरास से मानकापाल तक 12 किमी सड़क और 13 पुल-पुलिया: ₹6.86 करोड़
  • सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग से कासरगुड़ा तक 2 किमी सड़क: ₹1.34 करोड़

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तोंगापाल पहुंचे

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ बसव राजू एस, कलेक्टर देवेश ध्रुव, एसपी किरण चौहान, अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close