Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

वचन दूध कंपनी के खिलाफ यादव समाज में आक्रोश, भ्रामक और आपत्तिजनक विज्ञापन को लेकर जताया विरोध

बेमेतरा। Bemetara News: बेमेतरा में यादव समाज छत्तीसगढ़ द्वारा वचन डेयरी कंपनी के कथित भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन के विरोध में किया जा रहा है। जिसे लेकर यादव समाज ने खुले दूध के व्यवसाय को गंदा, अस्वच्छ एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक दर्शाने वाले प्रचार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि, यादव समाज छत्तीसगढ़ में पीढ़ियों से पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं खुले दूध के व्यापार से जुड़ा हुआ है।

समाज का कहना है कि, यह व्यवसाय न केवल आजीविका का साधन है, बल्कि समाज की सामाजिक पहचान, परंपरा एवं सम्मान का अभिन्न हिस्सा भी है। वचन डेयरी द्वारा जारी पर्चा/विज्ञापन बिना किसी वैज्ञानिक आधार के खुले दूध को बदनाम करने वाला है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका और समाज की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।

यादव समाज ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि, इस प्रकार के विज्ञापन से आम जनता में यह गलत धारणा बनाई जा रही है कि, खुले दूध का व्यापार अस्वच्छ है, जो समाज विशेष की सामूहिक मानहानि एवं आर्थिक नुकसान का कारण बन रहा है। इसे समाज ने अनुचित व्यापार व्यवहार एवं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला कृत्य बताया।

Bemetara News: समाज ने कलेक्टर से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वचन डेयरी कंपनी को इस प्रकार के भ्रामक एवं आपत्तिजनक प्रचार पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए जाएँ, ताकि सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। यादव समाज ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी संस्था से टकराव नहीं, बल्कि अपनी परंपरागत आजीविका, सामाजिक गरिमा एवं समाज के सम्मान की रक्षा करना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close