नहीं थम रहा हुड़दंगियों का कहर… देर रात राजधानी की सड़कों में मचाया उत्पात, वीडियो आया सामने
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Viral Video: राजधानी में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन मारपीट-चाकू बाजी, लूट जैसे कई वारदात सामने आते रहते हैं। वहीं इस बीच एक और मामला सामने आया है। जहां फिर से हुड़दंगियों का कहर देखने को मिला।
दरअसल, बीती रात एक्सप्रेस वे पर कई वाहनों पर लटकते हुए एक साथ कई वाहनों से रास्ता घेरकर हुड़दंग मचाता। जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह घटना बूढ़ापारा, केनाल रोड़, मंदिर हसौद और रसनी टोल प्लाजा की है। यहां युवा कई गाडियों से रातभर हुड़दंग मचाते हुए नजर आए।
Viral Video: बता दें कि, इससे पहले बिलासपुर रायपुर हाईवे पर भी कई लग्जरी वाहनों से रास्ता जामकर जन्मदिन मनाते हुए हुड़दंगियों का एक वीडियो सामने आया था। इस मामले में बिलासपुर उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस को फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।




