Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक, धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। Sai Cabinet Next Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की अगली कैबिनेट बैठक शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। जो सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी।

बता दें कि, इस बैठक में सरकार समर्थन मूल्य, खरीदी केंद्रों की संख्या व प्रबंधन, परिवहन व्यवस्था, और भुगतान प्रणाली में सुधार पर अंतिम चर्चा कर सकती है। साथ ही सरकार की कई महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Sai Cabinet Next Meeting: माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा हो सकती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close