Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदल गया राजभवन का नाम, अब इस नए नाम से जाना जाएगा

रायपुर। Raj Bhavan Renamed: देशभर में सरकारी प्रतिष्ठानों के नाम बदलने की व्यापक मुहिम के बीच छत्तीसगढ़ में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। प्रधानमंत्री कार्यालय से कल देर रात जारी निर्देशों के बाद PMO का आधिकारिक नाम अब ‘सेवा तीर्थ’ हो गया है। इसी अनुक्रम में देशभर के सभी राज्यपाल आवासों को नया नाम ‘लोक भवन’ प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस आदेश का असर बेहद तेजी से लागू हुआ।

रायपुर स्थित राजभवन में आज सुबह पुरानी नेम प्लेट हटाकर उसकी जगह ‘लोक भवन’ की नई पट्टिका लगा दी गई, जो बदलाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अधिकारियों के अनुसार यह कदम “जन-केंद्रित शासन” की अवधारणा को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Raj Bhavan Renamed: वहीं राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आज से राज्यपाल के सभी सरकारी कार्यक्रमों, आधिकारिक पत्राचार और प्रशासनिक दस्तावेजों में लोक भवन’ नाम ही उपयोग में लिया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close