SI भर्ती परीक्षा 2024 के लिए प्रथम चरण की प्रक्रिया की ताऱीख घोषित, इस दिन से आयोजित किया जाएगा परीक्षण
रायपुर। CG SI Recruitment Exam 2024: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2024 के लिए प्रथम चरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। राज्य पुलिस विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण की तारीखों की घोषणा कर दी है, जिससे उम्मीदवारों में नई उम्मीद जगी है।
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। यह परीक्षा सुबह 7 बजे से शुरू होगी। अक्टूबर 2024 में जारी नोटिफिकेशन के तहत 341 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण के बाद प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की तारीखों की घोषणा होगी। तीनों चरणों को पास करने वाले अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।
CG SI Recruitment Exam 2024: बता दें कि, पहले चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही शारीरिक माप परीक्षण में ऊंचाई, सीना और अन्य मानकों की जांच होगी।




