Teej Special Train: तीज पर्व पर महिलाओं को रेलवे का तोहफा, चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल
रायपुर। Teej Special Train: छत्तीसगढ़ में तीज का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं तीज त्योहार को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, रेलवे द्वारा तीज के मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जिससे की रायपुर से अनूपपुर के बीच फास्ट मेमू ट्रेन 24 और 28 अगस्त 2025 को चलेगी।
चलेंगी ये दो स्पेशल मेमू ट्रेन
गाड़ी संख्या 06803/06804 रायपुर-अनूपपुर-रायपुर, 24 और 28 अगस्त 2025 को चलेगी।
गाड़ी संख्या 06805/06806 रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर, 25 और 29 अगस्त 2025 को चलेगी।
ट्रेनों का शेड्यूल
रायपुर-अनूपपुर-रायपुर
रायपुर से रवाना (06803): 24 और 28 अगस्त, सुबह 4:50 बजे रायपुर से प्रस्थान, सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड, जैतहरी होते हुए, सुबह 10:15 बजे अनूपपुर पहुंचेगी। अनूपपुर से वापसी (06804): 24 और 28 अगस्त, दोपहर 1:30 बजे अनूपपुर से प्रस्थान, शाम 7:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।
रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर
रायपुर से रवाना (06805): 25 और 29 अगस्त, सुबह 6:00 बजे रायपुर से प्रस्थान, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए, सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी। ताड़ोकी से वापसी (06806): 25 और 29 अगस्त, दोपहर 12:00 बजे ताड़ोकी से प्रस्थान, शाम 4:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।
बता दें कि, रेलवे ने यह व्यवस्था रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए की है। जिससे की तीज पर्व के समय महिलाओं को घर जाने में आसानी हो।




